डायरिया का प्रकोप 40 लोग बीमार ...
बलौदाबाजार। जिले के पलारी तहसील क्षेत्र के ग्राम बलौदी में फैली गंदगी, दूषित पानी और खाना खाकर 35 से 40 लोग बीमार हैं. इनमें से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी में ही 19 लोग भर्ती है. डायरिया की बढ़ती शिकायत को देख मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी महेश्वर अपने स्वास्थ्य दल के साथ ग्राम पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों को सावधानी बरतने के साथ स्वास्थ्य टीम को मुस्तैद रहने के लिए कहा. ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद उन्होंने पूरे गांव का भी दौरा किया. मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ग्राम बलौदी मे डायरिया के मरीज मिले हैं जिनका ईलाज जारी है और स्थिति नियंत्रण में है. उन्होनें कहा कि गांव में शादी व्याह का सीजन चल रहा है. इस दौरान ग्रामीण बासी भोजन भी कर लेते हैं, साथ ही बच्चे खुले में बिक रहे गुपचुप चाट भी खा रहे हैं. जो डायरिया के फैलने का प्रमुख कारण है।

Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल
वंदे मातरम दिशा-निर्देश पर उज्जैन के इमाम का बयान: ‘हिंदू और गैर-हिंदुओं के स्कूल अलग हों’
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा