छत्तीसगढ़ की डांसर के साथ रेप, दो आरोपी गिरफ्तार
झारखंड के पलामू में एक 21 वर्षीय छत्तीसगढ़ की डांसर के साथ उसके सह-कलाकारों ने दुष्कर्म किया। यह घटना दुमका जिले में एक विदेशी महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले के ठीक कुछ दिन बाद की है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी।डांसर को उसके तीन सह-कलाकारों ने कार में पहले नशीला पदार्थ दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने कहा, "दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पीड़िता को पलामू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।"यह घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पास शनिवार की रात में घटी। महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था। अधिकारी ने बताया कि महिला डांसर छत्तीसगढ़ से यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी। कुछ कारणों से कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाया, जिसके बाद वह अपने सह-कलाकारों के साथ हुसैनाबाद में एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय में फर्जी IAS की एंट्री से हड़कंप, बैच नंबर पूछते ही खुली पोल, नकली अफसर गिरफ्तार
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस