Dalljiet Kaur का फूटा निखिल पटेल पर गुस्सा
नई दिल्ली। टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने शालीन भनोट से तलाक के बाद बीते साल मार्च में बिजनेसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी रचाई थी। शादी के कुछ टाइम बाद ही एक्ट्रेस अपने बेटे और पति के साथ विदेश में शिफ्ट हो गईं। लेकिन इस साल की शुरुआत में ही वह अपना बसा-बसाया घर छोड़कर इंडिया वापस आ गईं। इसके साथ ही उनकी तलाक की खबरें भी आने लगीं। हालांकि, दलजीत और निखिल ने इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान शेयर नहीं किया। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर सवाल पूछा है।
दलजीत कौर ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
विदेश से इंडिया वापस आने के साथ ही दलजीत कौर ने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी दूसरी शादी की सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दीं। अब हाल ही में उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया है। दलजीत ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि वह अपने बच्चों की खातिर चुप्पी चुनती है, जबकि उसका परिवार उसे गिरने न देने के लिए कसकर पकड़ लेता है। वह इंतजार करती है। वहीं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की, जिसमें उन्होंने फैन्स से पूछा है कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लिए किसे जिम्मेदार ठहराना चाहिए। लड़की को, पति को या फिर पत्नी को। एक्ट्रेस की इस पोस्ट के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था।
दलजीत का फूटा गुस्सा
कुछ देर पहले एक्ट्रेस ने एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने निखिल के वर्कआउट की फोटो पोस्ट की। इसमें उन्होंने किसी SN नाम की लड़की को मेंशन करते हुए लिखा, तुम मुझे अच्छा महसूस कराती हो। इसके आगे एक्ट्रेस ने लिखा कि शर्म आनी चाहिए कि तुम्हारी पत्नी शादी के दस महीने बाद ही बेटे के साथ वापस चली गई। पूरा परिवार टॉर्चर हुआ। कम से कम बच्चों के लिए थोड़ा सम्मान बनाए रखते। मैं बहुत चुप रही, क्योंकि मेरे पास बहुत दूसरी चीजें थीं करने के लिए।

महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर उसी राह पर Nitish Kumar, क्या Narendra Modi सरकार में मिल सकती है बड़ी भूमिका?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई
होली के दिन युवक की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव; चाकू से हमले का आरोप