परभणी में अज्ञात व्यक्ति द्वारा संविधान का अपमान, अम्बेडकर अनुयायियों ने किया विरोध प्रदर्शन
परभणी: महाराष्ट्र के परभणी शहर में कलेक्टर कार्यालय के सामने वहां बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति है। इस प्रतिमा के सामने संविधान और संविधान की प्रति रखी हुई है। बताया जा रहा है कल शाम करीब 5.30 बजे एक उपद्रवी ने संविधान की प्रति को तोड़ दिया। घटना की एक प्रति को तोड़ जाने के बाद अंबेडकर के अनुयायी नाराज हो गए, इसके बाद परभणी में देर रात तक आंदोलन शुरू हो गया। इसके तहत आज परभणी में बंद का एलान किया गया था, अब वहां हिंसा ने आक्रामक रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह पत्थर फेंके। सड़क पर दुकानें और कारें भी जलाईं गईं। पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े।
सड़क रोको और रेल रोको प्रदर्शन
महाराष्ट्र के परभणी शहर में कलेक्टर कार्यालय के सामने अंबेडकरी अनुयायी मूर्ति क्षेत्र में एकत्र हुए और इसके बाद उन्होंने सड़क रोको और रेल रोको भी प्रदर्शन किया। परभणी जिले में आज सुबह से सख्त लॉकडाउन है। तमाम अंबेडकरी लोग सड़कों पर उतर आए हैं और सड़क रोककर इस हरकत का विरोध कर रहे हैं।
24 घंटे के अंदर उपद्रवियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो...
इस बीच वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने भी ममाले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रकाश आंबेडकर ने कहा, परभणी में जातिवादी मराठा उपद्रवियों की तरफ से बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ भारतीय संविधान की तोड़फोड़ बेहद शर्मनाक है। यह पहली बार नहीं है कि बाबा साहब की मूर्ति या दलित अस्मिता के प्रतीक के साथ इस तरह की बर्बरता हुई है।
क्या बोले प्रकाश अंबेडकर?
वीबीए परभणी जिले के कार्यकर्ता सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और उनके विरोध के कारण पुलिस ने FIR दर्ज की और एक उपद्रवी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आगे कहा, मैं सभी से कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध करता हूं।' अगले 24 घंटे के अंदर सभी उपद्रवियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।

दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर