मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने "सेना दिवस" पर दी शुभकामनाएं
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 जनवरी को "सेना दिवस" पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेना दिवस देश के वीर जवानों के शौर्य, पराक्रम, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि देशवासियों को अपनी सेना और सैनिकों के साहस पर गर्व है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज का दिन भारतीय सेना की वीरता से परिपूर्ण गाथाओं और कर्तव्य निष्ठ पर गर्व करने का दिन है। मातृभूमि की रक्षा के लिये हमारे जवानों की नि-स्वार्थ सेवा और समर्पण पर देशवासियों को गर्व है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि "मैं देश की सेना के जवानों को सैल्यूट करता हूँ, जिन्होंने मौसम और हालातों पर काबू पाते हुए देश की रक्षा और आन-बान के लिए अपने परिवार से ऊपर अपने कर्तव्य पथ पर दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।"

बाजार में शानदार वापसी, Sensex उछला 350 प्वाइंट्स, Nifty ने फिर पकड़ी रफ्तार
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
आग की लपटों से दहली पटना मंडी, लाखों के नुकसान का अनुमान
एक ही कलाकार के साथ दोबारा काम न करने की वजह इम्तियाज अली ने बताई
‘मातृभूमि’ में 200 डांसर के साथ सलमान खान का धमाकेदार डांस
‘सेयोन’ की शूटिंग से पहले भाग्यश्री बोरसे ने शेयर कीं खास तस्वीरें
प्रेम संबंध से नाराज परिवार पर हत्या का आरोप, इलाके में सनसनी