रांची से मुंबई जाने वाले रिजर्वेशन कराने से पहले देखें वेटिंग स्टेटस....
रांची। होली के बाद अब वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। त्योहार के चलते अपने-अपने घरों में आए लोग अब वापस दूसरे शहरों का रूख करने लगे हैं, जहां रहकर वे या तो नौकरी करते हैं या पढ़ाई की वजह से रह रहे हैं। आज इस क्रम में हम आपको रांची से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग की ताजा स्थिति बताने जा रहे हैं ताकि इस हिसाब से आप अपने लिए सीट बुक करा सके।
रांची से मुंबई जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट
*हटिया मुंबई सुपरफास्ट
*रांची लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस
ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति
रांची से मुंबई के लिए दो साप्ताहिक ट्रेनें चलती हैं। इनमें से हटिया मुंबई सुपरफास्ट का शुक्रवार और शनिवार को परिचालन होता है। वहीं रांची लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस सिर्फ एक दिन बुधवार को चलती है। चूंकि त्योहारी सीजन है और ट्रेनों की संख्या भी सीमित है इसलिए सफर के लिए सीट मिलने में थोड़ी परेशान आ सकती है। आपकी सहूलियत के लिए हम 28 मार्च से 31 मार्च तक की जिन तिथियों में इन ट्रेनों का परिचालन होता है, उस दिन की वेटिंग की स्थिति बताने जा रहे हैं। यह जानकारी एक प्लेटफॉर्म से ली गई है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल