झामुमो नेता नजरूल इस्लाम पर केस दर्ज....
साहिबगंज। पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य प्रो. नजरूल इस्लाम के खिलाफ नगर थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सदर बीडीओ सुबोध कुमार के बयान पर यह FIR दर्ज की गई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसकी छानबीन शुरू कर दी है।
दरअसल, अंबेडकर जयंती के मौके पर रविवार को झामुमो ने साहिबगंज के स्टेशन चौक पर धरना प्रदर्शन किया था। इसमें बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इस दौरान भाषण के क्रम में प्रो. नजरूल इस्लाम ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
नजरूल इस्लाम के वीडियो पर मचा बवाल
नजरूल इस्लाम ने इस दौरान अधिक से अधिक लोगों को 21 अप्रैल को रांची में होने वाली उलगुलान रैली में हजारों की संख्या में भाग लेने का भी आह्वान किया। उनका यह बयान मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तथा कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई।
नजरूल ने दी मामले पर सफाई
इसके बाद उन्होंने कहा कि उनकी बातों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। इसके बाद भी अगर उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो वह क्षमा प्रार्थी हैं।
उधर, विवाद बढ़ने के बाद सदर बीडीओ सुबोध कुमार ने नगर थाने में उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन व अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी। नजरूल झामुमो के पुराने नेता हैं। वह पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह बोरियो स्थित शिबू सोरेन डिग्री काॅलेज में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर भी हैं।

एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप