मुंबई : मतदान केंद्र में वीडियो रिकॉर्डिंग करने पर उम्मीदवार पर केस
शिरूर लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र के भीतर की वीडियो रिकॉर्डिंग करने पर भारतीय जवान किसान पार्टी के उम्मीदवार नारायण अंकुशे और तीन अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अंकुशे व अन्य पर आईपीसी की धारा 188 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं मावल सीट पर मतदान के दौरान हंगामा करने के आरोप में शिवसेना (यूबीटी) के नेता सचिन भोसले को गिरफ्तार कर लिया गया।शिरूर लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी अजय मोरे ने बताया कि अंकुशे मुंडवा क्षेत्र में स्थित एक मतदान केंद्र के अंदर आए और एक अन्य उम्मीदवार द्वारा मतदाता सूची और खुद का नाम लिखे कागज का एक टुकड़ा ले जाने पर आपत्ति जताई।उन्होंने अपने विरोधी पर मतदान केंद्र के भीतर प्रचार करने का आरोप लगाया और मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगे। नियम के अनुसार, मतदान केंद्र के भीतर फोटोग्राफी और वीडियो बनाने की अनुमति नहीं है।इधर, मावल में शिव सेना (यूबीटी) की पिंपरी चिंचवाड़ शहर इकाई के अध्यक्ष सचिन भोसले को मतदान केंद्र के अंदर उम्मीदवारों की सूची को उल्टे क्रम में प्रदर्शित करने और वीडियो रिकॉर्डिंग कर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मावल में शिवसेना के मौजूदा सांसद श्रीरंग बार्ने का मुकाबला शिवसेना (यूबीटी) नेता संजोग वाघेरे से है।

Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम