राज्यसभा चुनाव के लिए BJP आज कर सकती है प्रत्याशी का एलान
राज्यसभा चुनाव के लिए आज भाजपा प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। अरुण उरांव, आशा लकड़ा के अलावा खूंटी के पूर्व सांसद कड़िया मुंडा के बेटे जगरनाथ मुंडा के नाम पर भी गंभीरता से विचार हो रहा है।दरअसल, झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो चकी है। दो सीटों के लिए 21 मार्च को वोटिंग होगी और इसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि राज्यसभा सदस्य धीरज साहू तथा समीर उरांव का कार्यकाल तीन मई को खत्म हो रहा है। इन सीटों के लिए ही चुनाव होगा।उधर, कांग्रेस की ओर से भी राज्यसभा प्रत्याशी के नामों पर मंथन चल रहा है और जल्द ही पार्टी नामों पर मुहर लगा सकती है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा था कि महागठबंधन से राज्यसभा चुनाव में एक उम्मीदवार मैदान में होगा।

नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना