सेना का माइक्रो एयरक्राफ्ट उड़ान भरने के कुछ देर बाद हुआ दुर्घटनाग्रस्त
बोधगया के बागदाहा गांव में मंगलवार को सेना के ऑफिसर प्रशिक्षण अकादमी गया का एक माइक्रो एयरक्राफ्ट गेहूं के खेत में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयरक्राफ्ट में दो पायलट सवार थे, दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।यह प्रशिक्षण या क्राफ्ट है, जिसमें संभवत इंजन फेल हो गया और खेत में उड़ान भरने कुछ देर बाद के बाद गिर गया। एयरक्राफ्ट गिरने पर तेज आवाज हुई, जिसे सुनकर ग्रामीण दौड़े और देखा कि गेहूं के खेत में एयरक्राफ्ट गिरा है।हालांकि, सूचना मिलने पर ओटीए गया के कुछ सैन्य कर्मी भी पहुंच गए। जिन्होंने एयरक्राफ्ट को प्लास्टिक से ढक कर खेत से बाहर निकाल कर ले जाने का प्रयास करने लगे। जिसमें ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। एक ग्रामीण ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि हम लोगों का खेत में लगे गेहूं को भी नुकसान पहुंचा है।ग्रामीण ने कहा कि ऐसी घटना दो दशक में दो बार हो चुकी है और हम लोगों का फसल का नुकसान भी हुआ है। हालांकि, इस संबंध में ओटीए की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय में फर्जी IAS की एंट्री से हड़कंप, बैच नंबर पूछते ही खुली पोल, नकली अफसर गिरफ्तार
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस