रांची से भागलपुर के बीच चलेगी एक और ट्रेन रांची।
रांची। Ranchi News: ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08014/08013 रांची – भागलपुर – रांची साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 08014 रांची – भागलपुर समर स्पेशल 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक गुरुवार को रांची से प्रस्थान करेगी। कुल दस टि्रप ट्रेन का परिचालन होगा।
इस ट्रेन का रांची प्रस्थान ( गुरुवार ) 23:25 बजे, मुरी आगमन 00.30 बजे, प्रस्थान 00.32 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01.40 बजे, प्रस्थान 01.45 बजे, धनबाद आगमन 03.45 बजे, प्रस्थान 03.50 बजे, जसीडीह आगमन 06.47 बजे, प्रस्थान 06.49 बजे, किउल आगमन 09.02 बजे, प्रस्थान 09.04 बजे एवं भागलपुर आगमन ( शुक्रवार ) 12.00 बजे होगा।
वहीं ट्रेन संख्या 08013 भागलपुर – रांची समर स्पेशल 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को भागलपुर से प्रस्थान करेगी। ट्रेन का भागलपुर प्रस्थान ( शुक्रवार ) 14.30 बजे, किउल आगमन 16.55 बजे प्रस्थान 17.00 बजे, जसीडीह आगमन 19.35 बजे, प्रस्थान 19.40 बजे, धनबाद आगमन 22.55 बजे, प्रस्थान 23.00 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01.00 बजे प्रस्थान 01.05 बजे, मुरी आगमन 02.10 बजे प्रस्थान 02.12 बजे एवं रांची आगमन (शनिवार) 03.30 बजे होगा। इन ट्रेनों में एसएलआरडी का 01 कोच, जनरेटर यान का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 06 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 07 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 06 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर के 01 कोच होंगे।

एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप