अमिताभ बच्चन ने कराए अपने घर के मंदिर के दर्शन, शेयर की तस्वीरें
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सेलिब्रिटी हैं। खासकर ट्विटर पर एक्टर अक्सर अपनी अपडेट देते रहते हैं। अब उन्होंने मंगलवार को अपने घर के खूबसूरत मंदिर के दर्शन फैंस को कराए हैं।
अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पूजा घर की कुछ तस्वीरें शेयर की है। फोटो में बिग बी पूजा करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
शिवलिंग की पूजा करते आए नजर
अमिताभ बच्चन ने एक्स पर आस्था कैप्शन देते अपने घर के मंदिर की लगभग चार फोटो पोस्ट की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बिग बी का मंदिर सफेद संगमरमर का बना हुआ है। पहली और दूसरी फोटो में अमिताभ बच्चन, शिवलिंग पर दूध चढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
भक्ति में लीन हुए अमिताभ बच्चन
वहीं, तीसरी और चौथी तस्वीर में अमिताभ बच्चन तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाते हुए दिख रहे हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए बिग बी ने कैप्शन में लिखा, आस्था। दुग्ध अर्पण शिव जी पे, और जल अर्पण तुलसी पे।
बिग बी की आने वाली फिल्में
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें, एक्टर एक साथ कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इनमें फैंस सबसे ज्यादा इंतजार फिल्म काल्की यानी प्रोजेक्ट K का कर रहे हैं। फिल्म में बिग बी एक खास किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। बीते साल उनके जन्मदिन पर प्रोजेक्ट K से फर्स्ट लुक जारी किया गया था।
काल्की के साथ करेंगे धमाका
प्रोजेक्ट K में अमिताभ बच्चन के साथ से प्रभास और दीपिका पादुकोण लीड रोल निभा रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में सूर्या, राणा दग्गुबाती, दिशा पाटनी, कमल हासन और दुल्कर सलमान भी शामिल हैं। प्रोजेक्ट K इस साल 9 मई को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। आखिरी बार अमिताभ बच्चन फिल्म गणपत में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन अहम किरदारों में थे। हालांकि, गणपत बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी।

भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
पत्नी के जाने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड वीडियो से सनसनी
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी