किया गिरफ्तार अली उर्फ अफ्सु को
रांची। जमीन घोटाला मामले ईडी ने चौथे आरोपित अफसर अली उर्फ अफ्सु को गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में यह चौथी गिरफ्तारी है। अफसर अली किसी का भी हूबहू हस्ताक्षर कर देता है। पूर्व में गिरफ्तार सद्दाम के बाद अब अफसर की भी गिरफ्तारी हो गई।
जाली दस्तावेज बनाने के मामले में हो चुका है अरेस्ट
जाली डीड तैयार करने, मूल डीड में छेड़छाड़ करने में इसे विशेषज्ञता रही है। गत वर्ष 13 अप्रैल को सेना के कब्जे वाली जमीन का जाली दस्तावेज बनाने के मामले में यह गिरफ्तार हुआ था।
इसके पास से जाली डीड बनाने से संबंधित स्टाम्प व अन्य सामग्री की बरामदगी हुई थी। उस वक्त से ही यह न्यायिक हिरासत में है। अब ईडी इसे हेमंत केस में भी रिमांड पर लेगी।
मामले में अब तक इन लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी
हेमंत सोरेन के अलावा इस केस में अब तक पूर्व राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, सद्दाम हुसैन और अब अफसर अली की गिरफ्तारी हो गयी है। ईडी की विशेष अदालत से अफसर अली की रिमांड मिली है। ईडी अब 22 अप्रैल तक उससे पूछताछ करेगी।

“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज