गौतम गंभीर के बाद जयंत सिन्हा का भी चुनाव ना लड़ने का एलान
लोकसभा चुनाव की तारीखें नजदीक है। चुनाव आयोग कभी भी चुनाव के तारीखों का एलान कर सकता है। इसे लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री और हजारीबाग से सांसद ने आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया। इसकी जानकारी उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर दी है। इससे पहले गौतम गंभीर ने लोकसभा चुनाव ना लड़ने का एलान किया है।उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैंने जेपी नड्डा से अनुरोध किया है कि मुझे प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करें ताकि मैं भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। बेशक, मैं आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करना जारी रखूंगा।उन्होंने लिखा कि मुझे पिछले दस सालों से भारत और हजारीबाग के लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। इसके अलावा मुझे प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा प्रदान किए गए कई अवसरों का भी आशीर्वाद मिला है। इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय में फर्जी IAS की एंट्री से हड़कंप, बैच नंबर पूछते ही खुली पोल, नकली अफसर गिरफ्तार
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस