कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन हमेशा से अपनी एक्टिंग को लेकर छाए रहते हैं. कार्तिक अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतते आ रहे हैं और एक बार फिर वो लोगों को इंप्रेस करने के लिए तैयार हैं. कार्तिक की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म चंदू चैंपियन सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी. चंदू चैंपियन की एडवांस बुकिंग ओपन हो चुकी है और अब तक लाखों में फिल्म ने कमाई भी कर ली है. फिल्म को रिलीज होने में 3 दिन बचे हैं और ये नंबर काफी ज्यादा बढ़ सकता है.
चंदू चैंपियन में कार्तिक आर्यन का ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है. ये फिल्म 14 जून को रिलीज हो रही है. हाल ही में बुर्ज खलीफा से मेकर्स ने चंदू चैंपियन की एडवांस बुकिंग ओपन होने की जानकारी दी थी.
बिक गए हैं इतने टिकट
कार्तिक आर्यन की फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं.लोगों ने ओपनिंग डे के लिए टिकट्स खरीदना भी शुरू कर दिए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के अब तक 7001 टिकट्स बिक चुके हैं. जिससे फिल्म ने अब तक 20.95 लाख का कलेक्शन भी कर लिया है. एडवांस बुकिंग ओपन होने के 2 दिन में ही इतने टिकट्स बेचना एक प्लस प्वाइंट माना जा रहा है. अगर फिल्म का ऐसे ही बज बना रहा तो ये कलेक्शन करोड़ों में होने में देर नहीं लगेगी.
चंदू चैंपियन की बात करें तो फिल्म में कार्तिक के साथ मनोज आनंद, विजय राज, भाग्यश्री, राजपाल यादव समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है. फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि ये कई रिकॉर्ड तोड़ देगी. कार्तिक इन दिनों फिल्म का प्रमोशन भी जमकर कर रहे हैं. वो फिल्म के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर उसी राह पर Nitish Kumar, क्या Narendra Modi सरकार में मिल सकती है बड़ी भूमिका?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई
होली के दिन युवक की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव; चाकू से हमले का आरोप