दो-पहिया वाहन रैली का आयोजन
दैनिक द लाॅयन सिटी - प्रत्येक वर्ष की भांति, युवा सेवा संघ, भोपाल द्वारा आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर विशाल दो-पहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली संत श्री आशारामजी आश्रम से प्रारम्भ होकर लालघाटी, हमीदिया रोड़, कमला पार्क, पॉलीटेकनिक चौराहे से राजाभोज सेतु , VIP रोड़ होते हुए आश्रम में सम्पन्न हुई।
इस सुंदर व अनुशासित बाइक रैली में 80- दोपहिया वाहनों पर युवा सेवा संघ भोपाल के 150 से ज्यादा नो-जवान सम्मिलित हुए।
श्री योग वेदांत सेवा समिति के प्रभारी अशोक मालवीय, रितेश राजदेव, आर डी सोलंकी, जया कृपलानी व युवा सेवा संघ के प्रभारी सुनील पाटीदार, हेमराज नागर, नरेश तीर्थानि, नवीन चंदानी व अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने भारत माता के प्रति अपनी सेवा व समर्पण का प्रण किया व पूज्य बापूजी के संकल्प "विश्व गुरु भारत" से जुड़े रहने का निश्चय किया।

ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
मनमाने हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को लगाई फटकार
अमेरिकी सांसद ने ट्रंप की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल, संसद में मचा हंगामा
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान