आचार्य भगवन १०८ श्री विद्यासागर महामुनिराज के समाधिमरण पर विनयांजलि सभा का आयोजन।

दैनिक द लाॅयन सिटी - संत हिरदाराम नगर - इस युग के महान संत, जिनशासन के उन्नायक, यशस्वी, तपस्वी, जिनधर्म प्रभावक, गुरुवर आचार्य श्री १०८ विद्यासागर जी महाराज का उत्कृष्ट समाधिमरण संपन्न होने के विशिष्ट क्षणों का स्मरण करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के प्रति समर्पण भाव प्रकट करने के लिए श्री दि जैन धर्मशाला प्रथम तल, संत हिरदाराम नगर में विनयांजलि सभा का आयोजन प्रातः 9.30 बजे सामूहिक-सामाजिक-एकता पूर्वक- धर्मप्रभावना के साथ संपन्न किया गया। सभी ने आचार्य भगवन १०८ श्री विद्यासागर महामुनिराज जी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर राम बंसल, कमलेश रायचंदानी, कमल विधानी, अशोक मारण, बसंत चेलानी, मनीष जैन समाज के अध्यक्ष रमेश चंद, जैन मंत्री अमित जैन शैलेंद्र जैन दीपक जैन अशोक अजमेरा , शिखर चंद जैन अशोक जैन दादा ओमप्रकाश जैन राजकमल जैन , जिनेंद्र जैन मामा के द्वारा आचार्य श्री के जीवन पर प्रकाश डाला एवं श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर श्री दि जैन मंदिर कमेटी संत हिरदाराम नगर बैरागढ़, मां जिनवाणी महिला मंडल, श्री सिद्ध भक्तांबर मंडल एवं सकल दिगंबर जैन समाज बैरागढ़ के लोग मोजूद रहे।