भोपाल । मध्य प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) विधानसभा चुनाव-2023 में कांग्रेस का गणित बिगाड़ेगी। पार्टी ने प्रदेश की 230 सीटों में से 50 सीटों पर लडऩे की तैयारी की है। इसमें से 33 सीटों को चिन्हित भी कर लिया है, जहां मुस्लिम वोटरों की संख्या ज्यादा है। एआईएमआईएम प्रदेश में सक्रिय भी हो गई है। यहां पर सर्वे करके जिताओं उम्मीदवारों को तलाशा जा रहा है। इसमें जनता के बीच सक्रिय और जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है। इसमें जनता के बीच सक्रिय लोगों के साथ ही भाजपा और कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय असंतुष्ट नेताओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
एआईएमआईएम का हाल ही में मुंबई में अधिवेशन हुआ था, जिसमें मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी ने विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लडऩे की तैयारी कर ली है। दरअसल नगरीय निकाय चुनाव में में पार्टी के कई जगह पार्षद बनें और कई सीटों पर उम्मीदवार नंबर-2 और नंबर-3 पर रहें। एआईएमआईएम ने महापौर चुनाव में कांग्रेस का बुरहानपुर और उज्जैन में गणित बिगाड़ा।

आप भी देने वाली है चुनौती
वहीं, 2023 के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) भी भाजपा और कांग्रेस को चुनौती देने वाली है। सिंगरौली में महापौर का चुनाव जीत कर विंध्य में भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। इसके अलावा बड़ी संख्या में आप के पार्षद भी चुनाव जीते है। कई जगह नंबर-दो पर रहें। अब पार्टी सभी 230 सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी कर रही है।

 2003 में सपा के आठ विधायक थे
प्रदेश में 2003 में समाजवादी पार्टी के आठ विधायक चुनाव जीते थे। वहीं, गोड़वाना गणतंत्र पार्टी से तीन विधायक थे। सपा के 1998 में चार, 2008 और 2018 में एक-एक विधायक जीतें। गोड़ावाड़ा गणतंत्र पार्टी का जनाधार महाकौशल क्षेत्र से जुड़े आदिवासी बाहुल क्षेत्र में है। वर्तमान विधानसभा में 127 सदस्य भाजपा, 96 कांग्रेस, चार निर्दलीय, दो बहुजन समाज पार्टी और एक समाजवादी पार्टी से विधायक हैं।

 ओवैसी की पार्टी भाजपा की बी टीम
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि मौजूदा संवैधानिक व्यवस्था में हर राजनीतिक दल और व्यक्ति को चुनाव लडऩे का अधिकार है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी का स्वागत है। जहां तक ओवैसी की पार्टी का प्रश्न है तो वह भाजपा की बी टीम के रूप में स्थापित हो चुकी हैं। आने वाले समय में ऐसे राजनैतिक दलों और व्यक्तियों की कलाई और भी खुलेंगी।

 भाजपा देश में नफरत फैला रही
एआईएमआईएम के नेता पीरजादा तौकीर निजामी ने कहा कि आज जनता भाजपा और कांग्रेस का विकल्प देख रही है। हम पहली बार में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगे। इसके लिए जीताऊ सीटों पर हमारी टीमें काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा की ए टीम है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में नफरत फैला रही है। बेरोजगारी, विकास, महंगाई के मुद्दे पर कोई सरकार बात नहीं करना चाह रही है।

लोकतंत्र में सभी को चुनाव लडऩे का अधिकार
भाजपा प्रवक्ता पंकज चुतर्वेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ही पार्टी है, जो सिर्फ विकास और सबके विकास की बात करती है। ओवैसी और आम आदमी पार्टी के चुनाव लडऩे का सवाल है तो यह लोकतंत्र है। यहां पर सभी व्यक्ति और पार्टियों को चुनाव लडऩे का अधिकार है। जनता अपने मत से तय करेंगी कि कौन किसकी टीम है या नहीं हैं। भाजपा की सरकार ने बंटाधार मध्य प्रदेश को विकसित और समृद्ध प्रदेश बनाया है।
   
इन सीटों पर एआईएमआईएम कराया सर्वे
एआईएमआईएम ने प्रदेश की 33 सीटों को चुनाव लडऩे के लिए चिन्हित किया है। इसमें 15 सीटें अभी कांग्रेस अैर 18 सीटों पर भाजपा का कब्जा है।

सीट और मुस्लिम आबादी
ग्वालियर- 40045, ग्वालियर साउथ- - 38646, जबलपुर ईस्ट- 77951, जैतपुर शहडोल- 30212, जबलपुर नार्थ-32931, सिवनी- 35685, छिंदवाड़ा- 35546, परासिया-30518, सिरोंज- 34225, भोपाल उत्तर- 87587, नरेला-68288, भोपाल मध्य- 111139, आष्टा- 30895, नरसिंहगढ़- 34991, शाजापुर- 32356, कालापीपल- 30623, देवास-48391, खंडवा- 45950, बुरहानपुर-96900, धार-35133, इंदौर 4- 33007, इंदौर 1- 49518, इंदौर 5- 69484, महू- 36215, राऊ-33793, सांवेर राऊ- 40400, जावरा- 37734, मंदसौर- 44294, खरगोन- 40000, उज्जैन नार्थ- 35701, रतलाम- 51338, राजपुर-8000, ब्यावरा-16000 हे।