अमेरिका में तूफान बेरिल के कारण 23 लाख घरों की बिजली हुई गुल
दक्षिणी अमेरिका में बेरिल नामक तूफान ने भारी तबाही मचा रखी है। मंगलवार को इसे उत्तर-उष्णकटिबंधीय चक्रवात घोषित किया कर दिया गया। अब तक यह तूफान लगभग 18 लोगों की जान ले चुका है। वहीं मंगलवार को भी आठ लोगों की तूफान के कारण मौत हुई। वहीं इस तूफान के कारण लगभग 2.3 मिलियन लोगों के घरों की बिजली गुल रही। बीते सप्ताह कैरेबियन सागर में बेरिल तूफान आया। जो कि अब तक की सर्वाधिक तीव्रता वाला, श्रेणी 5 का तूफान था। इस तूफान की चपेट में आकर अब तक लगभग 18 लोगों की जान जा चुकी है। सोमवार को यह तूफान टेक्सास में श्रेणी 1 के रूप में प्रवेश कर गया। जहां इसने लगभग 7 लोगों को अपनी चपेट में लिया, वहीं पड़ोसी लुइसियाना में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। पेड़ गिरना और बाढ़ आने से आठ लोग मारे गए। इसे उत्तर-उष्णकटिबंधीय चक्रवात नाम दिया गया। तूफान के बाद क्षतिग्रस्त विद्युत ग्रिडों के कारण मंगलवार को टेक्सास में लगभग 2.2 मिलियन घरों में बिजली नहीं थी। वहीं लुइसियाना में भी 14,000 घरों में बिजली नहीं थी। निवासियों के लिए वातानुकूलित आश्रय स्थल स्थापित किए गए, हालांकि कर्मचारी सेवाएं दुरुस्त करने में लगे रहे। 2.3 मिलियन की आबादी वाला विशाल शहर ह्यूस्टन, तूफानी हवाओं और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हो चुका है। हैरिस काउंटी के शेरिफ एड गोंजालेज ने बताया कि घरों पर पेड़ गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 53 वर्षीय पुरुष और 74 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं ह्यूस्टन के मेयर जॉन व्हिटमायर ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत बिजली गिरने के कारण हुई। वहीं पुलिस विभाग का एक कर्मचारी बाढ़ के पानी में डूबकर मर गया। लुइसियाना में बॉसियर पैरिश शेरिफ कार्यालय द्वारा एक व्यक्ति की मृत्यु की घोषणा की गई, जो एक घर पर पेड़ गिरने के कारण हुआ।
सरकार द्वारा चेतावनी जारी
वहीं अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने बताया कि बेरिल मंगलवार को कमजोर हो गया था और 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ कनाडा की ओर उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे बाढ़ और बवंडर की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

सहारा समूह पर शिकंजा कसता जा रहा, ED छापे में चौंकाने वाले खुलासे
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए काबिल नेताओं को मिलेगा मौका, प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा संकेत
सहमति संबंध में रह रही महिला को प्रेमी ने चलती ट्रेन से फेंका, विवाद बना मौत की वजह
Ind vs Eng: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, अजय देवगन-सुनील शेट्टी ने जमकर सराहा; सेलेब्स ने मनाया जश्न
यूपी में दो मुंह और पांच पैर वाली बछिया का जन्म, चमत्कार मानकर पूजा करने लगे ग्रामीण
Gulf War का मध्य प्रदेश में असर, पेट्रोल-डीजल और LPG की निगरानी करेंगे Mohan Yadav