15 बच्चे घायल; अभिभावकों ने लगाया ये आरोप
रांची। Ranchi School Bus Accident: रांची में शनिवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल बस पलट जाने से 15 बच्चे घायल हो गए हैं। यह घटना मंदार के सेंट मारिया स्कूल के पास हुई। बताया जा रहा है कि स्कूल बस में कुल 30 बच्चे सवार थे। घायल बच्चों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना को लेकर मंदार पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि बस हादसे में लगभग 15 बच्चे घायल हो गए। सभी पास के मिशन अस्पताल में निगरानी में हैं। एक बच्चे के सिर में चोट लगी है और उसका सीटी स्कैन किया जा रहा है।
अभिभावकों ने लगाया ये आरोप
वहीं, इस घटना को लेकर बच्चे के माता-पिता का आरोप है कि बस तेज रफ्तार में थी और दुर्घटना के वक्त ड्राइवर फोन पर बात कर रहा था। इस वजह से बस हादसे का शिकार हुई।
अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया कि आज बस 45 मिनट लेट आई थी। ऐसे में समय की भरपाई के लिए ड्राइवर तेज गति से गाड़ी चला रहा था। साथ ही वह फोन पर किसी से बात भी कर रहा था।
अब इस घटना के बाद से पुलिस एक्टिव है और मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के बाद से बस चालक मौके से फरार हो गया है। आरोपित बस ड्राइवर की तलाश की जा रही है

ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान