*पी.एन.बी रोड के बाद अब मिनी मार्केट में भी पनप रही अस्थाई सब्जी मंडी*

 

जितेश सदारंगानी की ग्राउंड रिपोर्ट

दैनिक द लॉयन सिटी- संत हिरदाराम नगर -शहर में कई जगह अस्थाई मंडी व ठेलों का जमावड़ा हो रहा है जिस से ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित हो रही है ऐसा नहीं है कि संबंधित अधिकारियों को जानकारी नहीं है परंतु फिर भी मौन धारण किए हुए है? वहीं मुख्य मार्ग पर फ्लाईओवर का कार्य चल रहा है जिस के कारण शहर के अंदरूनी सड़कों पर यातायात भार पहले से ही ज्यादा है ऐसे में मिनी मार्केट से लेकर पीएनबी रोड तक गली गली में अस्थाई मंडी व ठेलों का जमावड़ा हो रहा है जिस के कारण यातायात व्यवस्था आए दिन बिगड़ी रहती है और जाम की स्थिति बनी रहती है अब हालात यह है कि चंचल रोड से लेकर वन ट्री हिल्स तक दोनों तरफ सब्जी , फल व अन्य ठेले लगने के कारण शाम होते ही जाम की समस्या बन जाती है और आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है

*जनता के मन में कई सवाल:*

 

1:प्रशासन को जानकारी होने के बाद भी अतिक्रमणकारियों एवं अस्थाई ठेलों पर सख्ती से करवाई क्यों नहीं होती?

 

2:पीएनबी रोड पर सालों से चल रही अस्थाई मंडी की समस्या का निराकरण कर स्थाई जगह क्यों नहीं दी जा रही?

 

3:केवल शिकायत मिलने पर ही निगम क्यों जागता है समय समय पर कार्रवाई क्यों नहीं की जाती?