संत हिरदाराम नगर के नाले पर लगे चददर ओर ताले का सभी को पता केवल शासकीय टीम को नही ??
संत हिरदाराम नगर के नाले पर लगे चददर ओर ताले का सभी को पता केवल शासकीय टीम को नही ??
दैनिक द लाॅयन सिटी - संत हिरदाराम नगर - विधायक रामेश्वर शर्मा संत हिरदाराम नगर में 300 करोड़ से अधिक रकम से बन रहे फ्लाइओवर का निरीक्षण कर रहे थे । जहा कुछ दिन पहले सडक धस गई थी ।
इस दौरान बारिश से पहले ड्रेनेज का अवलोकन करते हुए पाया कि किसी ने लोहे की चादरो से नगर के मुख्य नाले को ढक रखा है ओर वहा गंदगी का अंबार है । इस मोके पर नगर निगम टीम ओर हेल्थ ओफिस मोजूद रहे ।
विधायक ने तत्काल इस चादर पर लगे ताले को पथर की मदद से तुड़वाया और अतिक्रमणकारी पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। यहा मुख्य बात यह रही की ये अतिक्रमण किसने किया है ओर किसने ताला लगाया है यह बात सभी को पता है पर शासकीय टीम को कैसे नही पता या फिर छुपाने का विफल प्रयास। बरहाल विधायक ने अधिकारियों को कहा की यह शहर का प्रमुख नाला है आप लोगो को नहीं दिखता की कोई इसपर कब्जा कर रहा है। बरसात से पहले इसकी सफाई कराओ साथ ही सड़क पर भरने वाले पानी को इससे जोड़ो जिससे जल भराव की स्थिति पैदा न हो।

राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कांस्टेबल रेवती की बहादुरी से 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, हिरासत में हुई थी बाप-बेटे की हत्या
केरल विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, कल होंगे मतदान
भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित
AAP का बड़ा फैसला: उमरेठ विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी पार्टी