दैनिक द लाॅयन सिटी - संत हिरदाराम नगर - संत हिरदाराम नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वाधान में परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी का 119वां अवतरण दिवस श्रद्धा के साथ गुलाब उद्यान में स्थित संतजी की प्रतिमा के समक्ष व पंचायत सभागृह में रामधुनी लगाकर मनाया गया। सर्वप्रथम गुलाब उद्यान स्थित संत जी की प्रतिमा पर क्षेत्रीय के लोकप्रिय विधायक रामेश्वर शर्मा ने संत जी की प्रतिमा पर मालार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की व संत जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। पुष्पांजलि अर्पित करने वालो में पंचायत महासचिव माधू चांदवानी, भाजपा नेता राम बंसल, मण्डल अध्यक्ष कमल वीधानी, पंचायत उपाध्यक्ष नंद कुमार दादलानी, जगदीश आसवानी, गुलाब जेठानी, माधव पारदासानी, हीरो हिन्दू, किशोर साधवानी, शेटटी चंदनानी, राज मनवानी, प्रकाश वीधानी, महेश गुरबानी, रुपचंद सोनी, शमी गंगवानी, सोनू रायचंदानी, राजकुमार थावानी, विजय आहूजा, कैलाश दादलानी, परसराम थावानी, दयाल दोलतानी, अशोक तनवानी, कन्हैया नागदेव, मोहनलाल कुकरेजा, प्रदीप मोहनानी, माधू मंशानी, हेतराम विधुवा, घनश्याम पांडे, अजीत आडवानी, प्रेम पठानी, बूलचंद वासवानी, मुरली गुरबानी, जानकीलाल भारानी आदि शामिल है।

 

Www.Thelioncitynews.com 

समाचार पत्र सम्पादक कमलेश रायचंदानी