पत्रकारिता के बाद अब वकालत की राह पर बढ़ीं ममता गनवानी, LLB में लिया प्रवेश।

 

माता-पिता के सपनों को साकार करने की दिशा में बढ़ाया कदम, पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़ में लिया दाखिला।

 

दैनिक द लाॅयन सिटी - भोपाल की युवा पत्रकार ममता गनवानी ने अपने करियर में एक नया अध्याय शुरू करते हुए पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़ में LLB में प्रवेश लिया है। मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अपने पिता का सपना साकार करने के बाद अब वे अपनी मां के सपने को पूरा करने की दिशा में अग्रसर हैं।

ममता गनवानी वर्तमान में मून लाईट टाइम्स मासिक पत्रिका में बतौर सह-संपादक कार्यरत हैं। यह पत्रिका उनके पिताजी श्री हीरानंद गनवानी द्वारा स्थापित की गई है, जो पिछले 20 वर्षों से निरंतर प्रकाशित हो रही है और भोपाल की अग्रणी मासिक पत्रिकाओं में गिनी जाती है। यह पत्रिका राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक विषयों पर अपनी विशेष कवरेज के लिए जानी जाती है। ममता गनवानी युवा पत्रकार वेलफेयर क्लब की उपाध्यक्ष है ओर पत्रकार संघ के अध्यक्ष कमलेश रायचंदानी ओर उनकी पूरी टीम ने ममता गनवानी को बधाई ओर शुभकामनाऐ प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ममता गनवानी ने द लाॅयन सिटी को बताया कि, उनकी मां का सपना है उन्हें वकालत के क्षेत्र में महारथ हासिल करते हुए देखना, जिसे अब उन्होंने अपना लक्ष्य बना लिया है। वे पूरी मेहनत, लगन और समर्पण के साथ इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।