PM की अपील पर CM विष्णुदेव साय बोले- हमने भी कारकेड कम किया है
रायपुर: सीएम विष्णुदेव साय ने अपने काफिले में की कटौती, आज दिल्ली में अमित शाह से करेंगे मुलाकात
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील पर छत्तीसगढ़ सरकार ने अमल शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दिशा में मिसाल पेश करते हुए अपने कारकेड (काफिले) के वाहनों की संख्या में कटौती कर दी है। मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते उत्पन्न वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री ने तेल के सीमित और आवश्यकतानुसार उपयोग का आग्रह किया है, जिसका प्रदेश सरकार पूरी तरह पालन कर रही है।
धान की MSP बढ़ने पर पीएम का जताया आभार
केंद्र सरकार द्वारा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि किए जाने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि धान सहित अन्य फसलों की एमएसपी बढ़ने से प्रदेश के अन्नदाता किसानों को सीधा लाभ होगा और उनकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।
बस्तर के विकास का खाका लेकर दिल्ली रवाना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार (14 मई) को दिल्ली के प्रवास पर रहेंगे। उनके साथ प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद हैं। दिल्ली में वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।
-
स्वास्थ्य और विकास पर चर्चा: मुख्यमंत्री बस्तर क्षेत्र में चलाए जा रहे 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान' की प्रगति की जानकारी साझा करेंगे, जिसके तहत ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण और निशुल्क इलाज किया जा रहा है।
-
अग्रणी बस्तर कार्यक्रम: बैठक में 'अग्रणी बस्तर' कार्यक्रम के तहत बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और अन्य जरूरी सरकारी दस्तावेजों के वितरण की रिपोर्ट भी केंद्रीय गृहमंत्री को सौंपी जाएगी।

MP में सरकारी खर्च पर नियंत्रण: पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र
उमंग सिंघार बोले: मध्यप्रदेश में BJP सरकार ने भ्रष्टाचार को उद्योग बना दिया
सोने ने दिखाया जोर, चांदी के दाम में सुस्ती – जानें आपके शहर में कीमत
Alia Bhatt को Cannes में संभालना पड़ा मुश्किल हालात, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया
देवास में फैक्ट्री ब्लास्ट से दहशत, आग की चपेट में आए कई लोग
IPL 2026: लखनऊ पहुंचे CSK के खिलाड़ी, टीम के साथ नहीं दिखे धोनी
सम्राट चौधरी ने दरभंगा एयरपोर्ट और AIIMS परियोजनाओं की समीक्षा की