वार्ड क्रमांक 4 में 2 करोड रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यो का भूमि पूजन संपन्न।
दैनिक द लाॅयन सिटी - संत हिरदाराम नगर - 2 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का भूमि पूजन हुआ । जिसमें पीएनबी बैंक रोड से साधु वासवानी स्कूल तक सीसी रोड,बलानी क्लीनिक से गैस राहत तक सीसी रोड,निरंकारी मंडल सीसी रोड,बेटा गांव शमशान घाट की बाउंड्री वॉल एवं शेड एवं पेपर ब्लॉक,गिद्वानी पार्क बाउंड्री वॉल का निर्माण प्राथमिक शाला के पास सेट का निर्माण विंटर हिल्स हनुमान मंदिर पर सेट निर्माण एवं तेजवानी हाल के पास ट्रेड निर्माण होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा एवं महापौर श्रीमती मालती राय , एमआईसी मेंबर राजेश हिंगोरानी, जिला उपाध्यक्ष विनय ददलानी, जिला उपाध्यक्ष राम बंसल , मंडल अध्यक्ष मनीष बागवानी , रमेश धनियानी , नरेंद्र लालवानी , राजू गलानी , कमल प्रेमचंद , प्रवीण प्रेमचंद भाजपा के वरिष्ठ नजन एवं कार्यकर्ता गण आस-पास के क्षेत्रवासी एवं व्यापारीगढ़ उपस्थित रहे। इस मोके पर हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कार्य की गुणवत्ता उच्च क्वालिटी की होना चाहिए । महापौर मालती राय ने वार्ड क्र 4 में पाषर्द द्वारा किये गये कार्यो की भूरि.भूरि प्रशंसा की। गौरतलब हो कि लंबे समय से संत नगर की सड़क केवल नाम मात्र की सड़क रह गई हैं यहां तक की गांव झुग्गी बस्तियों में भी संत नगर के के मार्गो से अच्छे सड़के और संत नगर के रहवीडियो के अनुसार संत नगर के मार्ग पर गाड़ियां चलना तो कठिन पैदल चलना बहुत मुश्किल हो रखा है संत नगर में गंदगी, अंधेरा और टूटी सडके, इसके बाद कभी भी बिजली का चले जाना यह आम समस्याएं हैं जिसके अब संत नगर वाले आदि हो गए हैं और इसके अलावा उनके पास कोई चारा रह नहीं गया, परंतु आज हुए इस भूमि पूजन से संत नगर के रहवासियो को कुछ उम्मीद जागी की आने वाले दिनों में संत नगर में जो अव्यवस्थाएं और मूलभूत सुविधाओं में कमियां है वह पूरी हो सकती हैं।

भिंड BJP किसान मोर्चा में बड़ा फेरबदल, सज्जन सिंह यादव की जिलाध्यक्ष पद से नियुक्ति निरस्त
थलापति विजय के शपथ समारोह से वायरल हुआ शख्स, अब मिला अंशुल कंबोज से
ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता के शामिल होने से इंग्लैंड क्रिकेट में नई शुरुआत
सैनी सरकार के कामकाज पर जनता ने लगाया मुहर, भाजपा मजबूत, कांग्रेस कमजोर
जासूसी मिशन के दौरान समुद्र में समाया दुनिया का सबसे बड़ा विमान
MP में सरकारी खर्च पर नियंत्रण: पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र