महाराष्ट्र। पुणे में एक ओर नाशिक में अशोक खरात मामला चर्चा अभी जारी ही है, वहीं अब महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. पारिवारिक विवादों को सुलझाने और नौकरी दिलाने का लालच देकर एक 42 साल की महिला के साथ बार-बार यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी करने का एक मामला उजागर हुआ है. इस मामले में स्वारगेट पुलिस ने एक ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है, जिसने महिला से करीब 50 लाख 55 हजार रुपये की ठगी भी की। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को दिव्य शक्ति वाला “देवऋषि” का नाटक करता था. इसी बात का फायदा उठाकर झांसे में उसने कई महिला के साथ गंभीर अपराध को अंजाम दिया. इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाया।

पांच साल तक चला शोषण और धोखाधड़ी का खेल

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला और उसके पति पारिवारिक विवादों के कारण अलग-अलग रह रहे थे. करीब पांच साल पहले महिला की मुलाकात ढोंगी औदुंबर मनोहर गडदे (निवासी तरटगांव, पंढरपुर) से हुई थी, जिसकी उम्र करीब 43 साल थी। आरोपी बाबा ने खुद को 'देवऋषि' बताकर महिला को फंसाया और उसके पारिवारिक समस्याओं को दूर करने का दावा किया. इसी का फायदा उठाकर उसने महिला को स्वारगेट इलाके के एक लॉज में बुलाया, जहां उसने पहले महिला के साथ बलात्कार किया. इसके बाद भी यह सिलसिला रुका नहीं और ढोंगी बाबा ने  लोणेरे, उत्तेखोल और माणगांव जैसे स्थानों पर भी ले जाकर बार-बार यौन शोषण किया।

अत्याचार के साथ ढोंगी बाबा ने की 50 लाख की ठगी

यह न सिर्फ शारीरिक अत्याचार थी, बल्कि आरोपी ने महिला से आर्थिक लूट भी की. उसने पीड़ित महिला को निर्माण व्यवसाय में निवेश करने पर भारी मुनाफे का लालच दिया. इसी बहाने मई 2021 से लगातार उससे नकद और गहनों के रूप में काफी पैसे ऐंठे गए। कुल  मिलाकर ढोंगी बाबा ने महिला से 50 लाख 55 हजार रुपये वसूले. जब महिला को अपने साथ हुए ठगी और शोषण का एहसास हुआ, तो आखिरकार महिला ने हिम्मत दिखा कर 11 अप्रैल को स्वारगेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के अनुसार, पुलिस ने तुरंत कारवाई कर आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।