रायगढ़-कोरबा-बिलासपुर-रायपुर रूट पर ट्रेन सेवाएं बहाल, सफर होगा आसान
रायपुर|छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. जहां अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पहले रद्द की गई ट्रेनों को अब चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जा रहा है. रेलवे प्रशासन के इस फैसले से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है|
इन रूटों पर फिर दौड़ेंगी मेमू और पैसेंजर ट्रेनें
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है. बहाली की प्रक्रिया तय तिथियों के अनुसार लागू की गई है, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में आसानी होगी|
यहां देखें लिस्ट
- 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू ट्रेन को सात अप्रैल तक के लिए बहाल किया गया है.
- 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू भी इस अवधि में अपने निर्धारित समय पर संचालित होगी.
- इसके अलावा, 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू तीन से छह अप्रैल तक और 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू चार से सात अप्रैल तक बहाल रहेगी.
अन्य महत्वपूर्ण रूट पर भी सेवाएं शुरू
- 68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू और 68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू को भी सात अप्रैल तक के लिए पुनः चालू किया गया है। वहीं यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर और 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर ट्रेन चार से सात अप्रैल तक संचालित होंगी.
- इसके साथ ही 68734 बिलासपुर-गेवरारोड, 68733 गेवरारोड-बिलासपुर, 68732 बिलासपुर-कोरबा और 68731 कोरबा-बिलासपुर मेमू ट्रेनों को भी बहाल कर दिया गया है. ये सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समयानुसार चलेंगी|

ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा
INS ध्रुव की समंदर में एंट्री: पाकिस्तान की हर मिसाइल टेस्टिंग पर होगी भारत की पैनी नजर
आधी रात को जारी हुई 17 IAS अफसरों की सूची; 5 DDC को मिला प्रमोशन, अब संभालेंगे जिलों की बागडोर।
नक्सलवाद के 'अंतिम कमांडर' पर सुरक्षाबलों का अंतिम प्रहार, रसद और हथियार की सप्लाई ठप।
IMD का अलर्ट: झारखंड में हीटवेव की दस्तक, रांची समेत इन इलाकों में चलेगी भीषण लू।
ऐतिहासिक दौरा: पहली बार भारत-श्रीलंका को छोड़ सीधे नेपाल पहुँच रहे हैं अमेरिकी राजनयिक कपूर
एस. जयशंकर का विपक्ष पर प्रहार: कहा- देश ने देख लिया महिला विरोधी दलों का असली चेहरा