बिहार में जहरीली शराब ने ली 7 जानें
पटना। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा बढ़कर सात हो गया है, जबकि एक दर्जन से अधिक पीड़ित विभिन्न अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इस मामले में फॉरेंसिक जांच के बाद पुष्टि हुई है कि शराब के नाम पर धंधेबाजों ने खरीदारों को शुद्ध मेथनॉल परोसा था।
डेढ़ दर्जन लोग इस जहर से प्रभावित हैं। इनमें से आधा दर्जन पीड़ित आंखों की रोशनी से जुड़ी गंभीर समस्यायों से जूझ रहे हैं। गंभीर हालत में दो पीड़ितों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है।
इस घटना के बाद गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में जहरीली शराब के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। जांच के अनुसार पिपराकोठी के स्प्रिट माफिया कन्हैया और राजा ने स्प्रिट मंगवाई, जिसे परसौना के खलीफा और सुनील शाह को बेचा गया। इसके बाद यह खेप नागा राय और जम्मू बैठा तक पहुंची, जिन्होंने क्रमश: परसौना और बालगंगा इलाके में इसका वितरण किया, जिसके बाद यह भयावह हादसा हुआ।

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal