सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव, जानें आज सोना-चांदी का ताजा भाव
वैश्विक तनाव का असर सोने-चांदी की कीमतों में देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमत 880 रुपये गिरकर 2.67 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 30 रुपये गिरकर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमत
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुझान देखने को मिला। सफेद धातु यानी चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई, जबकि सोने के दाम में गिरावट आई।आंकड़ों के मुताबिक, चांदी की कीमत 1,500 रुपये या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 2,76,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। इसके विपरीत, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 400 रुपये गिरकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई।
डॉलर की मजबूती का असर
विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा है। जब डॉलर मजबूत होता है तो वैश्विक बाजार में सोना महंगा हो जाता है, जिससे निवेशकों की मांग घटती है और कीमतों में गिरावट देखने को मिलती है।
महंगाई के आंकड़ों से बढ़ी अनिश्चितता
अमेरिका में जारी ताजा महंगाई के आंकड़ों ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया है। इन आंकड़ों के बाद यह संभावना बढ़ गई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करने में जल्दबाजी नहीं करेगा। ऊंची ब्याज दरें सोने जैसी ऐसी संपत्तियों के लिए नकारात्मक मानी जाती हैं, जिन पर ब्याज नहीं मिलता।
मुनाफावसूली से बढ़ा बिकवाली का दबाव
विश्लेषकों का कहना है कि पिछले कुछ समय में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं। ऐसे में बड़े निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी है, जिससे बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ा और सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। वहीं औद्योगिक मांग और निवेशक रुचि के चलते चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है।

राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं