‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी का तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया करारा जवाब
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज से पहले और बाद में भी विवादों में घिरी हुई है। हाल ही में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस फिल्म पर तंज कसा। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि काेई ‘द केरल स्टोरी 2’ को नहीं देख रहा है। जबकि मनोज तिवारी की पत्नी ने ‘द केरल स्टोरी 2’ फिल्म को सपोर्ट किया है। उनका मानना है कि यह फिल्म समाज को आईना दिखाती है।
मनोज तिवारी की पत्नी ने किया ‘द केरल स्टोरी’ को सपोर्ट
एएनआई से की गई बातचीत में सांसद मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी कहती हैं, ‘मैं लोगों से कहना चाहती हूं कि घर पर बैठकर बातें न करें। बाहर आकर फिल्म देखें। अगर आप डॉक्यूमेंट्स देखेंगे, केस पढ़ेंगे और न्यूज देखेंगे, तो आपको समझ आ जाएगा कि यह प्रोपेगेंडा है या ऐसी फिल्में समाज को आईना दिखा रही हैं। यह कोई फिल्म नहीं है, यह समाज को आईना दिखाती है। हम सभी को इसे देखने की जरूरत है। अगर हम चाहते हैं कि ऐसी घटनाएं ना हों, तो हमें यह पक्का करना होगा कि इस फिल्म में जो दिखाया गया है, वह किसी भी हिंदू लड़की के साथ न हो।’
राहुल गांधी ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर क्या कहा था?
कांग्रेस के एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर राहुल गांधी का एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें वह एक कार्यक्रम कहते हैं, ‘कोई भी असल में 'द केरल स्टोरी' नहीं देख रहा है। यह दिखाता है कि इस देश में ज्यादातर लोग समझते हैं कि केरल क्या है और इसकी परंपराओं और संस्कृति की तारीफ करते हैं।’
वह आगे कहते हैं, ‘फिल्मों, टीवी और मीडिया को हथियार बना लिया गया है। उनका इस्तेमाल लोगों को बदनाम करने, समुदायों को अलग-थलग करने और समाज में फूट डालने के लिए किया जा रहा है। कुछ ग्रुप्स को फायदा हो और दूसरों को नुकसान हो, इनका यही मकसद है।’

IMD का अलर्ट: झारखंड में हीटवेव की दस्तक, रांची समेत इन इलाकों में चलेगी भीषण लू।
ऐतिहासिक दौरा: पहली बार भारत-श्रीलंका को छोड़ सीधे नेपाल पहुँच रहे हैं अमेरिकी राजनयिक कपूर
एस. जयशंकर का विपक्ष पर प्रहार: कहा- देश ने देख लिया महिला विरोधी दलों का असली चेहरा
लोकतंत्र बचाने की जंग में राहुल गांधी बने सारथी, संजय राउत ने विपक्ष की जीत पर जताई खुशी।
आज रात 8:30 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन: प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं बड़ी घोषणा
आदित्य ठाकरे का प्रहार: "महिला आरक्षण बिल नहीं, यह सत्ता के विस्तार का गुप्त रास्ता था।"
हादसा या साजिश? 'बाबा' खरात के पार्टनर की मौत पर महाराष्ट्र की सियासत गरमाई।