अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर लिमिटेड से जुड़े धन शोधन मामले में मुंबई और हैदराबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक एजेंसी की करीब 15 टीमें इस कार्रवाई में लगी हैं और कंपनी व उसके अधिकारियों से जुड़े लगभग 10 से 12 स्थानों की तलाशी ली जा रही है।
किस मामले को लेकर हो रही है जांच?
ईडी की यह जांच उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़ी कई कंपनियों के खिलाफ कथित बैंक लोन फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, 66 वर्षीय अनिल अंबानी से इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून के तहत पहले भी दो बार पूछताछ की जा चुकी है।
इस मामले की जांच के लिए ईडी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। एजेंसी ने शीर्ष अदालत को दी जानकारी में बताया है कि अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (ADAG) से जुड़े बैंक लोन फ्रॉड और अन्य वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए अब तक तीन मनी लॉन्ड्रिंग मामले दर्ज किए गए हैं।

आजमगढ़: बच्चों से सफाई कराने वाले प्रधानाध्यापक पर गिरी गाज, निलंबित
विशेष सत्र का अंतिम दिन: लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत न मिलने से गिरा महिला आरक्षण बिल
बाल-बाल बचे कोसी एक्सप्रेस के यात्री, जनरल बोगी के नीचे से उठीं आग की लपटें
सबरीमाला विवाद: क्या धर्म की अनिवार्य प्रथाएं अदालतें तय करेंगी? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी बहस
संसद में गिरा महिला आरक्षण बिल: भाजपा का देशभर में महा-विरोध प्रदर्शन
पश्चिम एशिया संकट पर नजर: प्रधानमंत्री सुरक्षा और आर्थिक मामलों की कैबिनेट को करेंगे संबोधित