झारखंड में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष का 'मर्डर', क्या वादियों में फिर लौटा दहशत का दौर? जानें पूरी मर्डर मिस्ट्री
झारखंड : गिरिडीह जिले में राकेश महतो की हत्या की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और डुमरी निवासी राकेश महतो का अधजला शव झारखंड कॉलेज डुमरी (घुटवाली) के समीप सड़क किनारे जंगल से बरामद हुआ। जैसे ही यह खबर फैली, क्षेत्र में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
20 फरवरी से थे लापता
बताया जा रहा है कि राकेश महतो 20 फरवरी की सुबह घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों और समर्थकों ने उनकी काफी तलाश की। इसके बाद आज सुबह उनका शव मिला। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने कहा कि राकेश महतो की हत्या अज्ञात लोगों द्वारा की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर कुछ ठोस कहा जा सकेगा।
गौरतलब है कि राकेश महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता थे और पूर्व विधायक सह मंत्री जगन्नाथ महतो के करीबी माने जाते थे। फिलहाल, राकेश महतो की हत्या मामले में पुलिस जांच जारी है और इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
चुनाव से पहले सियासी घमासान: पीएम मोदी पर बयान को लेकर खरगे को EC का नोटिस
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा