उद्योग व जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन गणतंत्र दिवस पर कवर्धा के मुख्य समारोह में फहराएंगे झंडा
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग व कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन जिला मुख्यालय कवर्धा में आयोजित राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कवर्धा के आचार्य पंथ गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित होगा। कैबिनेट मंत्री देवांगन गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे झंडा फहराएंगे। आयोजन की मिनट टू मिनट कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मंत्री देवांगन का पीजी कॉलेज मैदान में 8:58 बजे आगमन होगा। प्रात 9 बजे झंडा फहराकर राष्ट्रीय धुन एवं परेड द्वारा सलामी होगी। 09:05 बजे पेरड का निरीक्षण एवं परेड का मार्चपास्ट होगा। 9:25 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। 9:40 बजे स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 10:10 बजे विभागीय चलित झांकियों का प्रदर्शन और 10.20 बजे पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र का वितरण किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि समारोह स्थल से प्रस्थान करेंगे।

बिना वैध अनुमति इलाज कर रहे 32 पाकिस्तानी डॉक्टर, जांच तेज
सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से शिक्षकों को राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत
Amazon India का मेगा निवेश, वेलफेयर और ऑपरेशंस पर 2800 करोड़ रुपये