मध्य प्रदेश में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 42 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम कटे
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (Draft Voter List) जारी कर दी गई है। मध्य प्रदेश में SIR के जरिए 42 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से कटे (Deleted) हैं। अकेले राजधानी भोपाल (Bhopal) से 4 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से कटे हैं।
मुख्य निवार्चन पदाधिकारी (Chief Electoral Officer) संजीव कुमार झा ने प्रेस कांफ्रेंस करके ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसआईआर अंतर्गत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। इसमें 5,74,06,143 मतदाताओं में से 5,31,31,983 मतदाताओं ने गणना पत्रक प्रस्तुत किए हैं।
एमपी में 42 लाख 74 हजार 160 वोटर्स के नाम मतदाता सूची से कटे हैं। शिफ्टेड और अब्सेंट 31.51 लाख मतदाता यानी 5.49% हैं। मृत्यु वाले मतदाता 8.46 लाख यानी 1.47% हैं। एक से अधिक जगह इनरोल्ड मतदाता 2.77 लाख यानी 0.48% हैं। दावे आपत्ति की प्रक्रिया 22 जनवरी 2026 तक चलेगी। फिर जांच का फेस चलेगा। 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने SIR अंतर्गत प्रारूप मतदाता सूची जारी की है। SIR से पहले थे भोपाल में 21,25,908 वोटर्स थे। SIR के बाद 16,87,033 वोटर्स बचे हैं। सबसे ज्यादा गोविंदपुरा,नरेला विधानसभा में मतदाताओं के नाम कटे हैं। गोविंदपुरा विधानसभा में 97052 वोटर्स के नाम कटे हैं। नरेला विधानसभा में 81235 वोटर्स के नाम कटे हैं। मध्य विधानसभा में 67,304 वोटर्स के नाम कटे हैं। उत्तर विधानसभा में 51,058 वोटर्स के नाम कटे हैं। दक्षिण पश्चिम विधानसभा में 63,432 वोटर्स के नाम कटे हैं। हुजूर विधानसभा में 65891 वोटर्स के नाम कटे हैं। बैरसिया विधानभा में 12903 वोटर्स के नाम कटे हैं।

बिना वैध अनुमति इलाज कर रहे 32 पाकिस्तानी डॉक्टर, जांच तेज
सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से शिक्षकों को राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत
Amazon India का मेगा निवेश, वेलफेयर और ऑपरेशंस पर 2800 करोड़ रुपये