भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा फिर शुरू, पहली बस चलने वाली है इस तारीख से
काशी | काशी से पशुपतिनाथ तक श्रद्धालुओं की सुविधा तथा भारत व नेपाल के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा को शुरू किया गया था।
एक बस भारत से और दूसरी नेपाल से चलनी शुरू हुई थी। दोनों देशों से भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा बंद है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से अनुबंधित बस के परमिट का नवीकरण नहीं होने के चलते बंद हो गया।
यही समस्या नेपाल में भी आई। 14 माह बाद नेपाल से फिर भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा शुरू होने जा रही है। नेपाल से पहली बस 26 दिसंबर से शुरू होगी। इसके लिए एजेंसी नामित कर दी गई जो ऑनलाइन टिकट बुक करेगी। नेपाल से श्री मंजू श्री बस सेवा समिति बस संचालित करेगी।

राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
MP में किसानों के लिए बड़ा फैसला: अब खराब गेहूं भी खरीदेगी सरकार
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”