धनबाद गैस ट्रेजेडी: महिला की मौत, दर्जनभर बीमार! जानें क्या है कार्बन मोनो मोनोऑक्साइड लीक का कारण और कैसे करें बचाव?
धनबाद। केंदुआ चिल्ड्रन पार्क के पास राजपूत बस्ती में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा घटा, जब बंद पड़ी भूमिगत कोलियरी से जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के रिसाव ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। इस घटना में 28 वर्षीय प्रियंका देवी की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं।
जानकारी के अनुसार प्रियंका देवी रात में अपने कमरे में सोई थीं। सुबह दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा और उन्हें बेहोश पाया। उनके शरीर में ठंडक थी और मोबाइल में 63 मिस्ड कॉल मिले। बताया जा रहा है कि वह एक दिन पहले ही लखीसराय से शादी समारोह में शामिल होकर लौटी थीं।
गैस लीक का असर लगभग 40 घरों पर पड़ा है। अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोग बीमार पाए गए हैं, जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। प्रभावित लोगों में उल्टी, दस्त, कंपकंपी और चक्कर आने जैसे लक्षण देखे गए हैं। जय पंडित (2), अर्चना कुमारी (16), मेघा कुमारी (14), सोनाली शर्मा, पिंकी शर्मा, संगीता शर्मा और मोहम्मद कासिम सहित कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बीसीसीएल प्रबंधन ने पुष्टि की है कि बंद पड़ी केंदुआडीह कोलियरी के 13 और 14 नंबर सिम से गैस रिसाव हो रहा है। लगभग 400 फीट का क्षेत्र फिलहाल प्रभावित बताया जा रहा है। प्रशासन और बचाव दल लोगों से घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रहे हैं।
इमरजेंसी इंतजाम के तहत दो स्थानों पर तंबू लगाए गए हैं, जहां 15–20 परिवारों को अस्थायी रूप से ठहराया जा रहा है। साथ ही सभी को दरवाजे और खिड़कियां खुले रखने की सलाह दी गई है ताकि घरों के अंदर गैस जमा न हो सके।
स्थानीय प्रशासन, मेडिकल टीम और BCCL की तकनीकी टीम हालात पर नजर बनाए हुए है और रिसाव को रोकने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। यह घटना धनबाद की सुरक्षा व्यवस्था और बंद पड़ी कोलियरियों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव
Tejashwi Yadav का बयान: भाजपा को बिहार का नाम ‘श्रमिक प्रदेश’ रखना चाहिए
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के भाषणों पर FIR की मांग खारिज
पंजाब की राजनीति गरमाई, बीजेपी का नया मास्टर प्लान सामने
मोटापा सिर्फ वजन नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जड़