संत नगर में अतिक्रमण चरम सीमा पर ,मल्टीलेवल पार्किंग तक जाने वाले मार्ग ब्लॉक?
संत नगर में अतिक्रमण चरम सीमा पर ,मल्टीलेवल पार्किंग तक जाने वाले मार्ग ब्लॉक?
जितेश सदारंगानी की ग्राउंड रिपोर्ट
दैनिक द लॉयन सिटी-संत हिरदाराम नगर-त्योहारों के समय वैसे ही भीड़ भाड़ का माहौल रहता है ऐसे में शहर में अतिक्रमण चरम पर पहुंच जाए तो क्या कहना?,ऐसी ही स्थिति संत नगर में बनी हुई है मुख्य मार्ग हो या चंचल रोड या मल्टीलेवल पार्किंग को जोड़ने वाले मार्ग हों हर जगह हाथ ठेलों और दुकानदारों के बाहर रखे समान से अतिक्रमण हो चुका है,शहर में अतिक्रमण की समस्या अब विकराल रूप ले चुकी है,मुख्य मार्ग से लेकर चंचल रोड तक और मल्टीलेवल पार्किंग तक जाने वाले मार्ग पर अवैध ठेलों, दुकानों के बढ़े हुए कब्जों व डिस्प्ले और अवैध पार्किंग के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है जिसके कारण आमजन को पार्किंग तक पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं स्थानीय लोगों की माने तो नगर निगम की लापरवाही से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हो गए हैं,कई बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। वहीं कई लोगों का तर्क है कि प्रशासन केवल दिखावे के अभियान चलाता है? जिससे समस्या का स्थाई समाधान नहीं मिल पा रहा। नागरिकों को प्रशासन से जल्द प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद है।

“चार मई के बाद BJP सरकार तय” – पीएम मोदी का बंगाल में बयान
पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: 11 जगहों पर रेड, हरचरण सिंह भुल्लर केस में जांच तेज
दीपिका-रणवीर की बेटी ‘दुआ’ ने पहली बार देखा लाइव शो
समुद्र में सर्जिकल स्ट्राइक: अमेरिका ने ड्रग्स तस्करों की नाव उड़ाई, 3 ढेर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक्ट्रेस की खूबसूरती की खुलकर तारीफ की
Raghav Chadha और Sandeep Pathak समेत 7 नेता बने BJP सांसद, राज्यसभा सचिवालय की मंजूरी