पुजारी ने सिगरेट की दुकान को लेकर युवती को सरेआम पीटा, लोग देखते रहे तमाशा
रीवा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) का एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पुजारी (Priest) युवती (Young Woman) की सरेआम पिटाई (Public Beating) करता हुआ दिखाई दे रहा है. पूरी घटना अमहिया थाना क्षेत्र (Amhiya Police Station Area) में स्थित पीके स्कूल के सामने दिनदहाड़े हुई बताई जा रही है. विवाद सिगरेट (Cigrate) और पान की दूकान (Pan Shops) को लेकर शुरू हुआ.
पुजारी देवेंद्र चतुर्वेदी नहीं चाहते थे कि मंदिर के सामने चाय सिगरेट का ठेला लगे जबकि युवती का कहना था कि वह उसकी रोजी रोटी है. बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी और गालीगलौच हुई और फिर पुजारी ने युवती के साथ जमकर मारपीट की.
पुजारी युवती के साथ सरेआम मारपीट करते हुए दिख रहा है. युवती भी प्रतिरोध में पुजारी का कॉलर पकड़ते हुए पत्थर फेंकने की कोशिश करते हुए सिखाई दे रही है. राहगीरों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. मामले की शिकायत दोनों पक्षों द्वारा पुलिस से की गयी है.
अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया- वीडियो कल का है और दोनों पक्षों द्वारा थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गयी है. पुजारी और युवती के बीच मामूली सी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. दोनों पक्षों के बयान के बाद कार्रवाई की जाएगी.

“चार मई के बाद BJP सरकार तय” – पीएम मोदी का बंगाल में बयान
पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: 11 जगहों पर रेड, हरचरण सिंह भुल्लर केस में जांच तेज
दीपिका-रणवीर की बेटी ‘दुआ’ ने पहली बार देखा लाइव शो
समुद्र में सर्जिकल स्ट्राइक: अमेरिका ने ड्रग्स तस्करों की नाव उड़ाई, 3 ढेर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक्ट्रेस की खूबसूरती की खुलकर तारीफ की
Raghav Chadha और Sandeep Pathak समेत 7 नेता बने BJP सांसद, राज्यसभा सचिवालय की मंजूरी