फैंस बोले- यह सिर्फ फिल्म नहीं, सुनामी है! ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने जीता दिल
मुंबई: ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' आज गुरुवार को थिएटर्स में लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गई। इस फिल्म को देखने के बाद दर्शक एक्स पर फिल्म को लेकर अपनी राय बता रहे हैं। प्रतिक्रियाओं के अनुसार नेटिजंस को यह फिल्म काफी प्रभावित कर रही है। कुछ यूजर्स ने इसे जबरदस्त फिल्मों की श्रेणी में बताया। चलिए जानते हैं कि दर्शकों ने क्या कहा।
नेटिजंस को प्रभावित कर रही फिल्म
ऋषभ शेट्टी की इस माइथोलॉजिकल-एक्शन फिल्म को सिनेमाघरों में देख यूजर्स इसकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ऋषभ शेट्टी ने कहानी को पर्दे पर जीवंत कर दिया है। इसके अलावा एक और यूजर ने ट्वीट किया कि जबरदस्त सिनेमैटिक अनुभव।
फिल्म के बारे में
'कांतारा: चैप्टर 1' फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई कांतारा का
कर्नाटक के कदंब काल पर आधारित है> जब कदंब शासकों ने इस क्षेत्र की संस्कृति और वास्तुकला को समृद्ध किया था। इसे भारतीय इतिहास का स्वर्णिम काल माना जाता है। 2023 में ऋषभ ने खुलासा किया था कि 2022 में रिलीज हुई 'कंतारा' असल में इसका दूसरा भाग थी। अब 'कांतारा: चैप्टर 1' प्रीक्वल के रूप में आएगी। उन्होंने कहा, 'दर्शकों ने कंतारा को इतना प्यार दिया कि हम प्रीक्वल लाने का फैसला कर रहे हैं। आपने जो देखा, वह पार्ट 2 था, और पार्ट 1 अब आएगा।'

राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा