सिर्फ 22 दिन पहले शुरू की थी नौकरी, फिर कर दी रेस्तरां मालिक की हत्या – पुणे में वेटर बना कातिल
पुणे : महाराष्ट्र की आईटी सिटी पुणे में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। यहां उत्तम नगर इलाके के पीकॉक रेस्टोरेंट एंड बार में काम करने वाले एक वेटर ने अपने मालिक की ही हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वेटर शराब का लती थी। मालिक ने उसे कई बार शराब पीने के लिए टोका था। मंगलवार देर रात उसने फिर शराब पी तो मालिक ने उसे डांटा। इसी बात पर गुस्से में आकर वेटर ने मालिक को मार डाला। पुलिस ने आरोपी वेटर को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तम नगर पुलिस ने बताया कि संतोष सुंदर शेट्टी 44 साल के ते। वह शिवणे के स्नेहा विहार में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनका कोंढवे धावड़े में एनडीए रोड पर के बार एंड रेस्टोरेंट था। 22 दिन पहले उमेश दिलीप गिरी (38) नाम का शख्स उनके यहां काम मांगने आया था। उन्होंने उसे वेटर की नौकरी पर रख लिया।
शराब पीकर काम करने पर डांटा था
उत्तम नगर पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर मोहन खंदारे ने बताया कि उमेश रेस्टोरेंट में काम करते समय शराब पी लेता था। उसे संतोष ने डांटा था। मंगलवार को वह चुपचाप शराब पी रहा था। इसी दौरान संतोष शेट्टी ने उसे देख लिया। उसे चेतावनी दी और कहा कि अगर वह शराब के नशे में काम करते हुए मिला तो वह उसे नौकरी से निकाल देगा।
उमेश ने कहा-करो हिसाब
पुलिस ने बताया कि इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। उमेश ने कहा कि वह उसे नौकरी से क्या निकालेगा, वह खुद नौकरी छोड़ रहा है। उसने संतोष से कहा कि उसका हिसाब करके उसका वेतन दे दें। संतोष शेट्टी ने उसे सैलरी देने से इनकार कर दिया। होटल में काम करने वालों ने बताया कि उमेश ने पहले ही कुछ अडवांस ले रखा था और महज 22 दिन काम किया था इसलिए मालिक ने उससे कहा कि उसकी कोई सैलरी नहीं बनती।
गुस्से में किचन से लाया चाकू
उमेश गुस्से में आ गया और किचन की तरफ भागा। किसी को अंदाजा नहीं था कि वह क्या करने वाला है। वह किचन से चाकू लाया और संतोष शेट्टी पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि उस समय संतोष रेस्टोरेंट के कैश काउंटर पर बैठे थे। उमेश ने उनके शरीर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। वह खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस कर रही पूछताछ
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरी के रेस्टोरेंट के स्टाफ क्वार्टर में छापा मारा लेकिन वह वहां नहीं मिला। हालांकि उसे कुछ दूरी पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि उमेश गिरी का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी वेटर पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है।

शनि होंगे वक्री: 138 दिनों में चमकेगी 3 राशियों की किस्मत
राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन