मौसम विभाग का पूर्वानुमान – बिहार में लौटेगा मानसून, जारी हुआ अलर्ट
पटना। प्रदेश में दो से तीन दिनों के दौरान मानसून में तेजी आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश में 22-26 अगस्त के दौरान राजधानी सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में भारी वर्षा की संभावना जताई है।
गुरुवार को पटना सहित 15 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी है। पटना समेत गोपालंगज, सिवान, सारण, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नालंदा, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा एवं गयाजी, नवादा, वैशाली, समस्तीपुर और पश्चिमी चंपारण जिले के एक या दो स्थानों पर अति भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन जगहों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार को कटिहार, सिवान, बक्सर समेत अन्य जगहों पर मूसलाधार वर्षा से मौसम सामान्य बना रहा।
पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की लुका-छिपी के साथ उमस वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस एवं 35.0 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकि नगर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। राजधानी में 37.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई जबकि मधुबनी जिले के राजनगर में 75.0 मिमी वर्षा दर्ज हुई।
प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति
पटना जिले के फुलवारीशरीफ में 44.6 मिमी, फतुहा में 37.2 मिमी, दानापुर में 27.6 मिमी, मसौढ़ी में 25.6 मिमी, खुशरूपुर में 25.6 मिमी, सुपौल के बीरपुर में 61 मिमी, फारबिसगंज में 55.4 मिमी, जहानाबाद में 52.2 मिमी, कटिहार के मनीहारी में 51 मिमी बारिश दर्ज की गई।
वहीं, अररिया के नरपतगंज में 50.4 मिमी, पटना के संपतचक में 40.2 मिमी, दरभंगा में 36.4 मिमी, जहानाबाद के काको में 34.8 मिमी, सुपौल के परपतगंज में 30.2 मिमी, मधुबनी के पंडौल में 28.4 मिमी, सुपौल के राघोपुर में 28 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान
पटना का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, गयाजी का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को जमानत, जांच पर उठे सवाल
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत
पूर्वोत्तर में खेलों को बढ़ावा, दो राज्यों में खुलीं नई क्रिकेट अकादमियां