विश्व हिंदू परिषद का मनाया स्थापना दिवस
विश्व हिंदू परिषद का मनाया स्थापना दिवस
दैनिक द लाॅयन सिटी - संत हिरदाराम नगर- विश्व हिंदू परिषद जिसकी उत्पत्ति सन 1964 में पूज्य संतों धर्म गुरुओं ने मुंबई में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर की थी जिसे लगातार हिंदू समाज के लिए कार्य करते हुए 61 वर्ष पूरे हो गए हैं इस उपलक्ष में कृष्ण जन्माष्टमी से एक सप्ताह के लिए विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस पूरे देश में मनाया जा रहा है इसी श्रृंखला में संत नगर में भी स्थापना दिवस मनाया गया यहा मा कालका चौराहा स्थित जय मा काली मंदिर में श्रद्धालुओं व कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर भारत माता की आरती की प्रसादी वितरण कर स्थापना दिवस मनाया । इस कार्यक्रम में मंदिर समिति के महासचिव कमलेश रायचंदानी, विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री जीतू कटारिया, जिला सह दयाराम मैहर जिला सुरक्षा प्रमुख राजेश ठाकुर जिला के अनिल प्रजापति प्रखंड मंत्री युवराज मीना प्रखंड अध्यक्ष त्रिलोकचंद खयानी जीतू हेमनानी, प्रकाश तनवानी मुन्ना आडतानी, जय असवानी, राकेश आदनानी एवं कई कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव, हवाई हमले में 75 घायल
चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं होगा: केंद्र ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक
भारतीय जनता पार्टी पर दागी उम्मीदवारों का आरोप, तृणमूल कांग्रेस ने उतारे करोड़पति चेहरे
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: राजा हिरदेशाह की गाथा अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग