महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार गुट का ध्वजारोहण, शिवसेना का नाम नहीं
मुंबई : देश के 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्य में सत्ता संघर्ष देखने को मिला। सोमवार को जारी आदेश के तहत रायगड जिले में अदिति तटकरे और नासिक में गिरीश महाजन ध्वजारोहण करेंगे। इसे शिंदे सेना को जोर का झटका माना जा रहा है। माना जा रहा है कि शिंदे गुट को पालकमंत्री पद के लिए चल रही जद्दोजहद में अपेक्षित सफलता नहीं मिली है। मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में यह मामला शिंदे सेना उठा सकती है।
पालकमंत्री पद को लेकर महागठबंधन में शीत युद्ध एक बार फिर सामने आ गया है। रायगड के पालक मंत्री का पद पाने के लिए संघर्ष कर रहे शिंदे गुट के मंत्री भरत गोगावाले को स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण का अवसर नहीं मिला। इससे शिंदे गुट के विधायकों में गहरी नाराजगी है। शिंदे ने हाल ही में दिल्ली दौरे के जरिए राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश की थी, लेकिन मुख्यमंत्री के अधीन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा घोषित ध्वजारोहण सूची ने शिंदे गुट को बड़ा झटका दिया है।
इनके नाम भी लिस्ट से गायब
ध्वजारोहण कार्यक्रम में बीजेपी, शिंदे सेना और अजित पवार गुट के एक-एक कैबिनेट मंत्री को किसी भी जिले का ध्वजारोहण करने का अवसर नहीं मिला। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, बीजेपी के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, अजित पवार गुट के बाबासाहेब पाटील शिंदे गुट के भरत गोगावले का नाम सूची में नहीं है।
सियासी गलियारे में चर्चे
साथ ही, महायुति में शामिल तीनों दलों के एक-एक राज्य मंत्री को भी यह अवसर नहीं मिला। इनमें बीजेपी की माधुरी मिसाल, शिंदे गुट के योगेश कदम और अजित पवार गुट के इंद्रनील नाइक शामिल हैं। इस निर्णय ने राजनीतिक गलियारों में कई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई स्थित मंत्रालय में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि राज्यपाल पुणे में मौजूद रहेंगे। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपने ठाणे जिले में ध्वजारोहण करने का अवसर मिला है, जबकि अजित पवार बीड में तिरंगा फहराएंगे।

करनाल में पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश, बदमाश ने सेल्समैन पर तानी पिस्टल
ऑरेंज कैप छिनी! Abhishek Sharma पीछे, रेस हुई और दिलचस्प
ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला: संसद को दरकिनार कर हथियार डील की पेशकश
3 मई से बदल जाएगा रेल शेड्यूल, यात्रियों को हो सकती है परेशानी
सूर्यवंशी को आंख दिखाना पड़ा भारी! काइल जैमिसन पर BCCI का एक्शन
RBI Governor: इकोनॉमी मजबूत लेकिन कर्ज और महंगाई बढ़ने का खतरा
भारत में Cell Broadcast सेवा शुरू, मोबाइल पर आया सायरन अलर्ट क्यों?