मोराबादी मैदान में इस बार नहीं आएंगे CM सोरेन, मंत्री संभालेंगे झंडोत्तोलन
रांची : रांची के ऐतिहासिक मोराबादी मैदान में इस बार स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बिना आयोजित होगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रवक्ता मनोज पांडेय ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री 15 अगस्त को अपने दिवंगत पिता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म में व्यस्त रहेंगे। वे 16 अगस्त को रांची लौटेंगे।
मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में कार्यक्रम की रूपरेखा बदली
आमतौर पर मोराबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ही ध्वजारोहण करते हैं और राज्यवासियों को संबोधित करते हैं। लेकिन इस बार उनकी अनुपस्थिति में झंडोत्तोलन की जिम्मेदारी किसी अन्य मंत्री को दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, यह जिम्मा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू या मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को सौंपी जा सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
समारोह की तैयारियां पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
राज्य सरकार की ओर से मुख्य समारोह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बरतते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की है। कार्यक्रम में स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे, जबकि पुलिस, अर्धसैनिक बलों और एनसीसी की टुकड़ियां परेड में शामिल होंगी।
हर साल का परंपरागत आयोजन, इस बार खास वजह से बदलाव
मोराबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह झारखंड की परंपरा का हिस्सा है। हर साल मुख्यमंत्री यहां ध्वजारोहण करते हैं, लेकिन इस बार ‘बाबा’ शिबू सोरेन के निधन के बाद हो रहे श्राद्धकर्म के कारण मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी में यह परंपरा एक अपवाद के साथ निभाई जाएगी।

“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी