नगर निगम भोपाल सीवेज शाखा के प्रभारी सचिन साहू हुए सम्मानित
नगर निगम भोपाल सीवेज शाखा के प्रभारी सचिन साहू हुए सम्मानित
जितेश सदारंगानी की रिपोर्ट
दैनिक द लॉयन सिटी भोपाल-नगर निगम की सीवेज संबंधी शिकायतो के 100 प्रतिशत निराकरण करने एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु सीएम हेल्पलाइन विभाग द्वारा सीवेज शाखा के प्रभारी सहायक यंत्री सचिन साहू को सम्मानित किया गया। साहू ने नगर के सीवेज प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जिससे न केवल जल निकासी की समस्या में सुधार आया, बल्कि स्वच्छता की स्थिति में भी परिवर्तन देखा गया। उनके नेतृत्व में सीवेज लाइन की नियमित सफाई, जाम की समस्या का त्वरित समाधान और आधुनिक मशीनों की तैनाती जैसे कदम उठाए गए, उनकी उत्कृष्ट सेवाओं एवं नगर के स्वच्छता अभियान में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बुधवार दिनांक 30 जुलाई को आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों, पार्षदों और कर्मचारी वर्ग की उपस्थिति रही।समारोह में साहू को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

90 डॉलर के नीचे आया क्रूड: अंतरराष्ट्रीय नरमी के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने नहीं बदले रेट।
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
मुंबई का नया लैंडमार्क: धारावी के बाद देश के सबसे बड़े रिडेवलपमेंट को लीड करेंगे अदाणी।
केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात: महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि, 1 जनवरी से लागू
बंगाल चुनाव 2026: योगी की एंट्री से बढ़ा पारा, ममता सरकार पर बोला तीखा हमला
बजट सत्र का समापन: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 93% रही उत्पादकता
होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव: ईरान ने दी अमेरिका को नौसैनिक नाकेबंदी पर चेतावनी