आप को उपचुनाव में मिली बढ़त, केजरीवाल और मान होंगे रणनीतिक बैठक में शामिल
नई दिल्ली। नई दिल्ली विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत का जश्न मनाकर मायूस कार्यकर्ताओं में जोश भरने का माध्यम मिल गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए आप बुधवार को दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस में समारोह करने जा रही है।जिसमें पंजाब व गुजरात में विधानसभा उपचुनाव में जीत का जश्न मनाया जाएगा। दोनों राज्यों में आप को एक-एक सीट पर जीत मिली है । फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद से आप के कार्यकर्ता ही नहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता तक खुश नहीं थे।कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं में साफतौर पर मायूसी देखी जा रही है। यहां तक कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व दिल्ली की जगह दूसरे राज्यों में समय दे रहा था। खासकर पंजाब पर ही पार्टी का ध्यान था।मगर इसी बीच जिस तरह से पहले से भी लगभग दोगुने अंतर से उपचुनाव में दोनों सीटें जीत लेने से पार्टी को बल मिला है। राजनीति के जानकारों की मानें तो उपचुनाव में पांच में से दो सीटें जीत लेने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में कुछ जोश आया है। इस आयोजन में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ ही गुजरात, पंजाब, दिल्ली के आप के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।

महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत
पूर्वोत्तर में खेलों को बढ़ावा, दो राज्यों में खुलीं नई क्रिकेट अकादमियां
बंगाल-तमिलनाडु में BJP की अग्निपरीक्षा, नए प्लान से जड़ें मजबूत करने की तैयारी