चाचा ने पांच साल की भतीजी को बनाया अपनी हवस का शिकार
मेरठ । यूपी के मेरठ जिले के पल्लवपुरम क्षेत्र में बीती रात चाचा ने पांच साल की भतीजी से शराब के नशे में दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया है। बताया गया कि रात लगभग नौ बजे बच्चे बाहर खेल रहे थे, जबकि उनकी मां बाजार से सामान लेने गई थी। कमरे में पांच वर्षीय बच्ची सो रही थी। तभी आरोपी चाचा शराब के नशे में घर पहुंचा और बच्ची को अकेला सोता देख दुष्कर्म करने लगा। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर अन्य बच्चे घर में पहुंचे, तो आरोपी भाग गया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शकरकंद के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, सेहत के लिए बेहद लाभकारी
Delhi-NCR में बारिश और ओलावृष्टि, अचानक बदला मौसम का मिजाज
टिकट के बदले पांच करोड़ मांगने का आरोप, मनोज तिवारी ने मचाई सियासी हलचल
RR की बिक्री को लेकर विवाद गहराया, काल सोमानी ग्रुप ने लगाए आरोप
70 साल के हाजी खलील ने चौथा निकाह कर फिर मचाई चर्चा
United States का Beijing पर दबाव, टैरिफ पर सख्त रुख
कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई होगी, भाजपा ने दिए कड़े संकेत