झारखंड शराब घोटाले में गुजरात और महाराष्ट्र के सात आरोपितों के विरुद्ध वारंट
रांची। एसीबी कोर्ट ने 38 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाले से जुड़े मामले में सात आरोपितों के खिलाफ गिरफ्तार वारंट जारी किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को अदालत में गिरफ्तार वारंट का आवेदन दाखिल किया था।
एसीबी कोर्ट ने जांच अधिकारी को महाराष्ट्र और गुजरात के सात आरोपितों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की अनुमति प्रदान की है।
इसमें गुजरात की विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विस एंड कंसल्टेंट से जुड़े विपिन जादवभाई परमार, महेश शेडगे, परेश अभेसिंह ठाकोर और विक्रम सिंह ठाकोर शामिल है।
जबकि महाराष्ट्र की मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े जगन तुकाराम देसाई, कमल जगन देसाई और शीतल जगन देसाई का नाम शामिल है।
एसीबी अब तक 16 से अधिक लोगों को आरोपित बना चुकी है। इसमें से तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे सहित छह की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य आरोपितों को एसीबी पूछताछ के बुला रही है। इसके लिए सभी को समन जारी किया गया है। आरोपित पूछताछ के लिए नहीं पहुंच रहे हैं।
इसको देखते हुए मामले में निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे के करीबी विनय कुमार सिंह और छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ पूर्व में वारंट जारी हो चुका है।

इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?