विकास कार्यों में गति लाने से आम जनता को होगी सुविधा।
दैनिक द लाॅयन सिटी - संत हिरदाराम नगर - कर्नल नारायण पारवानी ने द लाॅयन सिटी को बताया कि, हमारे माननीय विधायक जी का समय समय समय पर, संत हिरदारामनगर मे चल रहे बड़े सिविल कार्यो का निरीक्षण कर, जिम्मेदारो को आवश्यक निर्देश देना सराहनीय है। लेकिन दुर्भाग्यवश माननीय विधायक के पिछले वर्षो मे निर्देशो के बावजूद ,फाटक रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज 26 माह बीत जाने के बावजूद अभी भी निर्माणाधीन ही है, जिस गति से कार्य चल रहा है, वर्ष 2025 मे ब्रिज की ट्रेफिक हेतु उपलब्धता की संभावना क्षीण है ( करीब दो माह तो ब्रिज के कंपलीट होने के बाद लोड टेस्टिंग, फायनल इंस्पेक्शन ,हैडिंग टेकिंग ओवर आदि औपचारिकताओ मे लगेगा)। इसी प्रकार से एलीवेटिड फ्लाईओवर के कार्य मे भी आशानुरूप प्रगति नही है। मेरा मानना है माननीय विधायक निरीक्षण के समय जो निर्देश जिम्मेदारो को देते है, उस पर शायद Follow up action मे कमी है। आशा है अब दोनो कार्यो के लिए जो नई डेडलाइन, माननीय विधायक जी ने तय की है, उसका अक्षरश पालन होगा। वहीं शहर के कुछ कुछ बुद्धिजीवियों ने यह बताया कि संत नगर में आज भी मूलभूत सुविधाएं जैसे की स्ट्रीट लाइटों का खराब होना जिस वजह से अंधेरा पसरा रहना, टूटी हुई सड़क और विकास कार्यों का धीमी गति से होना बड़ी समस्याएं हैं इस और भी विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को आगे आकर जनता के हित में जल्दी कार्य करना चाहिए क्योंकि बारिश के आते ही और असुविधा बढ़ जाएगी जिन सड़कों में अभी गड्ढे हैं वहां उन गड्ढे में पानी भर जाएगा , जिन लाइट के खाबो पर बंद,टूटी लाइट लगी है उनको सुधारना और कठिन हो जाएगा।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति